मेष इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ सामान्य माना जा सकता है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। धर्म-कर्म की ओर ध्यान आकृष्ट होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। लिखा-पढ़ी के मामलों में लाभ होगा। जातक अपने कार्यों से लोगो को प्रभावित करेगा। आर्थिक मामलों में लटके काम बनेंगे। करियर व नौकरी करने वालों के लिए थोड़ा मुश्किल वाला समय है। व्यवसाय करने वालों के लिए समय सामान्य है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से तनातनी का माहौल बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए यह समय उत्तम रहेगा। इस समय आपकी तबियत बिगड़ सकती है।
साप्ताहिक राशिफल: किन राशियों के लिए शुभ रहेगा नवंबर महीने का अंतिम हफ्ता