पूजा-पाठ, मंत्रों के जप और धार्मिक अनुष्ठान में कई तरह की मालाओं का प्रयोग किया जाता है। अलग-अलग संप्रदाय और परंपरा से जुड़े लोग रुद्राक्ष से लेकर तुलसी की माला को धारण करते हैं। आइए जानते हैं इनके फायदे
चंदन की माला
देवी-देवताओं के तिलक के लिए विशेष रूप से प्रयोग में लाए जाने वाले चंद की तासीर ठंडी होती है। प्रसाद के रूप में माथे पर लगाया जाने वाला चंदन मन और तन दोनों को शीतलता प्रदान कर दैवीय कृपा दिलाता है। इसी चंदन की माला का वैष्णव परंपरा में साधना के दौरान मंत्र जप में विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। जैसे शक्ति की साधना में लाल चंदन की माला से तो वहीं भगवान कृष्ण के मंत्र का जप सफेद चंदन की माला से किया जाता है। इस माला के मंत्र जप से मनोकामना बहुत जल्दी पूर्ण होती है।